लखीमपुर खीरी: जमीनी विवाद को लेकर बेटे ने की पिता की गला रेतकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। जिले में एक बार फिर रिश्ते पर संपत्ति भारी पड़ गई। जहां एक बेटे ने अपने 85 वर्षीय बुजुर्ग पिता की गला रेत कर हत्या कर दी। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर का है, जहां आज सुबह घर मे चारपाई पर सो रहे पिता को हत्यारे बेटे ने गला …

लखीमपुर खीरी। जिले में एक बार फिर रिश्ते पर संपत्ति भारी पड़ गई। जहां एक बेटे ने अपने 85 वर्षीय बुजुर्ग पिता की गला रेत कर हत्या कर दी। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर का है, जहां आज सुबह घर मे चारपाई पर सो रहे पिता को हत्यारे बेटे ने गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं फिर उनके ऊपर फायर भी झोंक दिया। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं हत्यारा बेटा वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

शहर के मोहल्ला गांधीनगर के निवासी महादेव पुत्र मातादीन के दो बेटे हैं शिवबालक और पप्पू वर्मा। मृतक महादेव अपने छोटे बेटे पप्पू वर्मा के पास गांधी नगर में रहते थे वहीं दूसरा बेटा शिवबालक अपने चार बेटों के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के गाँव धानपुर में रहता है। महादेव के पास 60 बीघे जमीन है जिसमें उन्होंने 20 बीघा जमीन अपने बेटे शिवबालक को दे रखी थी और 40 बीघे जमीन लेकर वह अपने छोटे बेटे पप्पू के पास गांधीनगर में रहते थे।

पप्पू ने बताया कि इसी जमीन को लेकर शिव बालक आए दिन पिता जी से विवाद करता था और आज सुबह 6 बजे उसने घर आकर अपने बेटों के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। हम लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं पाए। जिसमें हमारी बेटी की एक उंगली भी कट गई। इंस्पेक्टर राजकुमार वर्मा ने बताया मामला जमीनी विवाद का है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आरोपी की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार