मुरादाबाद : फैक्टरी के गार्ड की गोली लगने से मौत, अफरा-तफरी के बीच मचा हंगामा
मुरादाबाद। लाकड़ी फाजलपुर स्थित एक फैक्टरी गार्ड की गोली लगने से मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ, इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल गार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रकाश नगर लाइन पार निवासी उमेश चौहान लाकड़ी फाजलपुर स्थित एक फैक्टरी में गार्ड की नौकरी करता था।
शुक्रवार सुबह वह अपनी बंदूक लेने के लिए गार्ड रूम में आया। कर्मचारियों का कहना है कि वह बंदूक चेक कर रहा था, इसी समय गोली चल गई। पुलिस ने बताया कि सीने में गोली लगने के कारण गार्ड की जान गई है। फैक्टरी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि मृतक लंबे समय से बीमार चल रहा था। पांच मई के बाद से वह ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। सुबह वह बंदूक लेने आया था। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ ने मौके का मुआयना किया। मामले में फॉरेसिक टीम जांच कर रही है।
.ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : चार भाइयों की इकलौती बहन थी रजनी, परेशान करता था गार्ड...शासन तक पहुंचा मामला
