मुरादाबाद: प्रदेश में बढ़ते अपराध के खिलाफ भड़के सपाई
मुरादाबाद,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के सांसद, विधायक व समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने प्रदेश में बढ़ते अपराध व दुष्कर्म की घटना के खिलाफ महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। सोमवार को जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में सभी सपाई कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के सांसद, विधायक व समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने प्रदेश में बढ़ते अपराध व दुष्कर्म की घटना के खिलाफ महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। सोमवार को जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में सभी सपाई कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां सभी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि आज पूर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस-प्रशासन के सामने हत्या की जा रही हैं। भाजपा का नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा चौपट हो चुका है। बेटियों की अस्मत से खेला जा रहा है, उनकी हत्या की जा रही है। प्रदेश में जंगलराज स्थापित हो चुका है। पूर्व महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू कुरैशी ने कहा महानगर में एक संत का निधन संदिग्ध हुआ है जो कि खनन के मामलों को लेकर प्रतीत होता है। संत रामदास के संदिग्ध निधन की जांच उच्च स्तरीय कराई जाए।
सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा कि आज प्रदेश में बहू-बेटी सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश के युवा रोजगार को भटक रहे है। कारोबार चौपट अवस्था में पहुंच चुके हैं। देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ करने वाले नेता को भाजपा विधायक थाने से जबरदस्ती छीनकर ले जाते है।
प्रदर्शन के दौरान बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान, कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान खां, पूर्व विधायक अनीसउर्रहमान, नासिर कुरैशी, राजेश कुमारी यादव, धर्मेंद्र यादव, जुगल किशोर वाल्मीकि, विजय वीर यादव, नौशाद पाशा, हाजी सरताज आलम अंसारी, सिद्दीक़ कुरैशी, मुकेश यादव, असलम खान, फरीद मलिक, करीम खान, अनित भटनागर, सलाउद्दीन मंसूरी, उस्मान अली, जावेद अंसारी, कामिल मंसूरी, जुबैर असद, वसीम कुरैशी, रवि यादव, नाग भारती, हसीन जमाल, मनोज यादव, जिगरी मलिक समेत अन्य सपाई मौजूद रहे।
