कासगंज: आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर दो में तीन दिन बाद मिला पानी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोगों का आरोप ट्यूबवेल नहीं चलाता है आपरेटर 

कासगंज, अमृत विचार। शहर के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर दो में तीन दिन से पेयजल के लिए भटक रहे लोगों को शुक्रवार की शाम राहत मिली। लोगों का आरेाप है कि क्षेत्र में पेयजल का संकट ट्यूबवेल ऑपरेटर की लापरवाही से होता है। वह रोस्टर के अनुसार ट्यूबवेल नहीं चलाता है। क्षेत्रीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष से रोस्टर के अनुसार ट्यूबवेल चलवाए जाने की मांग की है। 

शहर की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर दो में सुभाष पार्क के समीप लगे ट्यूबवेल से पालिका के पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन बीते तीन दिनों से सेक्टर दो के लोगों को पानी नहीं मिल रहा था। लोग पीने के पानी के लिए परेशान थे। जिन घरों में समर नहीं थी उन लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन दिन से बाधित पानी शुक्रवार को शाम लगभग पांच बजे लोगों तक पहुंचा। इससे सेक्टर दो के लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन स्थानीय लोग ट्यूबवेल ऑपरेटर के विरुद्ध आक्रोशित थे। 

लोगों का कहना था कि ट्यूबवेल ऑपरेटर नियमित रूप से ट्यूबवेल पर नहीं आता है। इसके कारण रोस्टर के अनुसार ट्यूबवेल नहीं चल पाता है और क्षेत्र में पेयजल की समस्या हो जाती है। लोगों ने पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी से मांग की है कि इसे संज्ञान लिया जाए। तथा रोस्टर के अनुसार ट्यूबवेल का संचालन कराकर पानी की आपूर्ति विधिवत की जाए। 

सेक्टर दो में आए दिन पानी की समस्या रहती है। फिलहाल तीन दिन बाद शुक्रवार की शाम पांच बजे पानी मिला है। इस समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए। - 

जहां तक जानकारी में यह समस्या ट्यूबवेल ऑपरेटर की लापरवाही से उत्पन्न होती है। ट्यूबवेल ऑपरेटर रोस्टर के अनुसार ट्यूबवेल का संचालन नहीं करता है। - 

पानी के साथ साथ क्षेत्र में बिजली की भी समस्या रहती है। बिजली की समस्या से पानी की भी समस्या बढृ जाती है। ट्यूबवेल का संचालन भी नियमित होना चाहिए। - 

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर दो में बीते तीन दिन से पानी की समस्या थी। शुक्रवार की शाम को पानी तो मिल गया, लेकिन इस समस्या का समधान होना चाहिए। - 

ये भी पढ़ें- कासगंज डिपो में संविदा पर भर्ती होंगे 41 चालक, विभाग ने टेस्ट और काउंसलिंग के लिए जारी किया कार्यक्रम

संबंधित समाचार