Kanpur: तांगा समेत सरिया को किया था पार, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सीसामऊ पुलिस ने तांगा समेत सरिया चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसके बाद आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई थीं। 
 
सीसामऊ थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि कौशलपुरी निवासी विकास मोदी जैन की जीटी रोड पर सरिया की दुकान है। उन्होंने सरिया भेजने के लिये तांगे पर उसे लदवाया था। इस दौरान चोरों ने तांगा समेत सरिया पार कर दी। इसे लेकर उन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

अफीमकोठी चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने सरिया लदे तांगे के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों में बाबूपुरवा खटिकाना का प्रदीप उर्फ कल्लू, पीयूष सोनकर और किदवई नगर दस दुकान का इरशाद खां शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Weather: 29 साल में सबसे ज्यादा गर्म रही 31 मई, पारा पहुंचा 46 के पार, अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले इतने शव

 

संबंधित समाचार