Kanpur Weather: 29 साल में सबसे ज्यादा गर्म रही 31 मई, पारा पहुंचा 46 के पार, अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले इतने शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर नगर में पारा शुक्रवार को सामान्य से 5.5 डिग्री ऊपर चढ़कर 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 29 वर्षों में सबसे ज्यादा गर्म 31 मई का रिकार्ड शुक्रवार को दर्ज हो गया। इस बीच शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर नौ अज्ञात शव पड़े मिले। लू और हीटस्ट्रोक से  इनकी मौत की आशंका है। तीन दिन में अब तक 30 अज्ञात शव मिल चुके हैं। 2-5 जून के मध्य तेज हवाओं, आंधी एवं हल्की वर्षा होने की संभावना है।

बीते तीन दिनों से सुबह 7 बजे ही पारा 31 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा रहा है। लू के थपेड़ों एवं भीषण गर्मी के चलते 2 जून तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की आशंका है। सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आने से बचें, खासकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री ऊपर चढ़कर 27.8 डि.से. दर्ज हुआ। 

आर्द्रता अधिकतम 35 एवं न्यूनतम 16 फीसदी दर्ज हुई जिससे हवा नहीं चलने पर उमस ने लोगों को परेशान किया। यह जानकारी देते हुए चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि लू के थपेड़े औसत 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चले। जिससे शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 31 मई के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1995 में 31 मई को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। उसके बाद से अब 31 मई सबसे गर्म रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: मर्डर होता है तो हो जाए...क्या करें? शिकायतकर्ता से बोला दरोगा, कहा- तुम्हारा पंचनामा भरवा देंगे, पढ़ें पूरी खबर

संबंधित समाचार