प्रयागराज : रास्ते के विवाद में मारपीट, जेसीबी पर किया पथराव, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। शुक्रवार नैनी के बोंगवा गली में रास्ते एक विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गये। विवाद बढ़ा तो मारपीट शुरु हो गयी। मौके पहुंचे जेसीबी पर आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरु कर दिया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को खदेड दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

नैनी के बोंगवा गली में दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले भी इसी रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद एक पक्ष ने एसडीएम करछना से निर्माण कार्य का आदेश ले लिया। निर्माण कार्य शुरु कराने ले लिए जब मौके पर जेसीबी पहुंची।

तो बौखलाये लोगो ने हंगामा करते हुए कार्य को रोकवाने का प्रयास शुरु के दिया। वही मौके पर रही जेसीबी पर जमकर पथराव भी किया। दोनो पक्षों से पथराव होने लगा। पथराव में कुछ लोग घायल भी हो गये। इस मामले में नैनी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना हो कि रास्ते का विवाद है। लेकिन पथराव की जानकारी नही है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले से जुड़े मुकदमों की पोषणीयता को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

 

संबंधित समाचार