बरेली: टाटा सरिया का फर्जी डीलर बनकर लगाया 40.74 लाख का चूना, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज, बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी से 50 लाख की हुई थी डील

बरेली, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के सरिया कारोबारी की टाटा सरिया सप्लाई करने के नाम पर उत्तराखंड की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी से 50 लाख की डील हुई। आरोप है कि कारोबारी को कंपनी ने 40.74 लाख रुपये का चूना लगा दिया। कोर्ट के आदेश पर कंपनी प्रोपराइटर के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी मोहम्मद इरशाद खान के मुताबिक उनकी मां हुसैन जहां की हसीन इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। उन्होंने निर्माण के लिए टाटा सरिया की डील देहरादून में थाना निरंजनपुर जीएमएस रोड निकट सैफरन होटल मिलन विहार मैसर्स आदित्यनाथ स्टील के प्रोपराइटर अजीत जैन से की थी। इस दौरान अजीत ने कहा कि वह टाटा की सरिया उधारी में नहीं दे पाएंगे। 

आरोप है कि छह सितंबर 2023 को इंडियन ओवरसीज बैंक ब्रांच सिविल लाइंस शाखा से आरटीजीएस के माध्यम से कंपनी को 50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। ट्रांसफर के बाद आरोपी ने 18 सितंबर 2023 को नौ लाख 25 हजार रुपये की सरिया भेज दी। इसके बाद सरिया सप्लाई नहीं की। 40 लाख 74268 रुपये का अभी तक भुगतान भी नहीं किया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अजीत जैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: डीएम के आदेश पर पुलिस ने गड्ढे से निकाला किशोरी का शव, जांच जारी

संबंधित समाचार