मुरादाबादी पीतल की चमक को जानेंगे प्रदेश भर के लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबादी पीतल की चमक वैसे तो विदेशों तक पहुंच चुकी है। पर देश के ही कई इसे नहीं जानते हैं। जागरूक की कमी और इसपर कभी कोई ठोस पहल न किया जाना माना जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रदेश के करीब एक दर्जन ऐसे जिलों के …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबादी पीतल की चमक वैसे तो विदेशों तक पहुंच चुकी है। पर देश के ही कई इसे नहीं जानते हैं। जागरूक की कमी और इसपर कभी कोई ठोस पहल न किया जाना माना जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रदेश के करीब एक दर्जन ऐसे जिलों के नाम गिनाएं, जहां की पहचान वहां की उत्पादन होती वस्तुएं हैं। इसमें पीतल नगरी को भी उन्होंने शामिल कर यहां के हस्तशिल्पियों का मनोबल बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओडीओपी (एक जनपद एक उत्पाद) सेल का वर्चुअली उदघाटन किया। उद्यमियों ने भी ऑनलाइन स्टॉल लगाकर, अपने प्रोडक्ट और उनके उत्पादन से जुड़ी जानकरी ग्राहकों को दी। इस दौरान सीएम ने जिलों में खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने की सलाह दी। इस क्षेत्र में नौजवानों के साथ उद्यमियों को आगे आने को कहा।

सब्जी, फल व अन्य खाद्य पदार्थों से जुड़े प्रोडक्ट की फैक्ट्रीज जब संचालित होंगी तो इससे किसानों को भी लाभ पहुंचेगा। किसान धनवान होगा तो देश खुशहाल होगा। उन्होंने इसी संकल्प के साथ घरेलू उत्पादन को बढ़ाने और उसपर लोगों को भरोसा दिलाने की सलाह दी। स्थानीय प्रशासन और उद्योग विभाग, ईपीसीएच के अधिकारियों को उद्योग और उनके प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

वर्चुअल मेले में एमएसएमई निवेश मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह व मुख्य सचिव नवनीत सहगल, ईपीसीएच के महा निदेशक राकेश कुमार व प्रशानिक अधिकारी रहे। सीएम द्वारा दी गई सलाह का ईपीसीएच के सीओए नीरज खन्ना, एमएचईए के महासचिव अवधेश अग्रवाल सहित निर्यातकों ने स्वागत किया।

संबंधित समाचार