Bareilly News: पटरी तक दुकानदारों का कब्जा, ठेले वाले सड़क पर जमे, जाम से जूझ रहे फरीदपुर वासी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फरीदपुर, अमृत विचार। फरीदपुर बाजार में रोड के दोनों ओर फैले अतिक्रमण से पैदल चलना मुश्किल है। इस अतिक्रमण की वजह से आए दिन जाम के हालात बनते है, इस ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जाता, लोग तपती गर्मी में जाम से परेशान हो रहे हैं। 

जबकि यह रोड फरीदपुर की लाइफ लाइन हैं, इसी सड़क पर महिला फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाए गए पिंक बूथ पर भी अतिक्रमणकारियों ने कब्जा रखा है। जिसे लेकर व्यापार मंडल ने कई बार उप जिलाधिकारी से प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण की हटाओ अभियान की मांग कर चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोक कदम नहीं उठाया गया।

श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज से लेकर बीसलपुर रोड बाइपास तक अतिक्रमण कारियों ने नगर पालिका की पटरी पर निर्माण करा लिया हैं। वहीं दुकानदारों ने दुकानों के आगे सामान रखकर रोड को संकरा कर दिया है। तत्कालीन उप जिलाधिकारी की ओर से बनवाए गए सीमेंट के पोल जिनके पीछे ठेले लगाने वालों के लिए जगह निश्चित की गई थी वहां तक दुकानदारों ने अपने समान फैला रखे हैं, जिस वजह से ठेले वाले सड़क पर ठेला लगा रहे हैं। 

ठेले वालों ने बताया कि पटरी पर ठेला लगाने के बदले दुकानदार उनसे उतना किराया वसूलते है जितना किराया उन्हें दुकान का देना पड़ता है। इसके अलावा नगर में दोनों छोर पर बने अवैध टेंपो स्टैंड से भी नगर में जाम की स्थिति रहती है। वहीं दुकानों और ठेले के आगे खड़े होने वाले मनचले कॉलेज आने- जाने वाली छात्राओं से छेड़खानी करते हैं। शिकायत के बाद भी इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही।

तीन-चार साल पहले नगर में सड़क के किनारे जो पोल बनाए गए थे वहां तक दुकानदारों के कब्जे में है । आचार संहिता हटने के बाद कार्ययोजना बनाकर उसे हटवाया जाएगा। ठेले वालों के लिए अलग से वेंडिंग जोन बनाया जाएगा।-जितेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद फरीदपुर

जिन दुकानदारों ने पोल तक अतिक्रमण कर रखा है उनको पालिका से नोटिस भेजी जाएगी, उन्हीं की वजह से ठेले वाले रोड पर ठेला लगाने को मजबूर हैं जिससे आए दिन जाम लगता है, जबकि पार्क के पीछे ठेले लगाने के लिए जगह निश्चित की गई थी।-शराफत जरीवाला,नगर पालिका अध्यक्ष फरीदपुर

ये भी पढ़ें- बरेली: तपती गर्मी से झुलस रहा लोगों का शरीर, हो रही त्वचा संबंधित समस्या

 

 

 

संबंधित समाचार