मुरादाबाद : बढ़ती गर्मी में अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज, बरतें सावधानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में प्रतिदिन भर्ती हो रहे डायरिया और गर्मी के बुखार के मरीज, गर्मी की वजह से ज्यादातर बच्चे आ रहे डायरिया की चपेट में

मुरादाबाद, अमृत विचार। लगातार बढ़ रही गर्मी में डायरिया और बुखार समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। हाल यह है कि जिला व निजी अस्पतालों में प्रतिदिन मरीज बढ़ते जा रहे है। वहीं चिकित्सकों ने गर्मी में सावधानी बरते की सलाह दी है।

गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी में एसी, कूलर और पंखों ने काम करना बंद कर दिया है। सुबह से आसमान में तेज धूप से लोगों का बुरा हाल होने लगा है। जिसके कारण बुखार और डायरिया की समस्या हो रही है। शुक्रवार को भी तेज धूप और गर्म हवा से लोग बेहाल नजर आए। जिससे लोगों को डायरिया ने अपने चपेट में लेना शुरू कर दी है। 

अगर बात करे जिला अस्पताल कि यहां प्रतिदिन 1000 हजार से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंच रहे है। जबकि 100 मरीज सिर्फ डायरिया के ही भर्ती हो रहे है। चिकित्सकों का कहना है अगर गर्मी के मौसम में किसी को चक्कर आना, बुखार या उल्टी दस्त की परेशानी हो रही है तो वह तुरंत चिकित्सकों को दिखाए। दोपहर के समय धूप में निकले से बचे। अगर निकले तो खुद को पूरी तरह ढककर निकले।
वर्जन

गर्मी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को अपना ख्याल रखना बहुत जरूरी है। बिना किसी वजह से धूप में न निकले। अगर धूप में घर से बाहर निकल रहे है तो सिर को ढककर निकले। गर्मी में लगातार पानी पिएं। बासी खाना खाने से बचे। ओआरएस का भी इस्तेमाल करे। एकदम गर्मी से एसी या कूलर ना जाए।-डॉ. राजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल

गर्मी से बचाव को यह करें

  • शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीते रहें।
  • सूती और ढीले कपड़े पहनें। ये शरीर को ठंडा रखने में मददगार है।
  • पूरे कपड़े पहनें, हाथों को अच्छे से कवर करके रखें।
  • दोपहर के समय घर से अनावश्यक रूप से बाहर जानें से बचें।

गर्मी में ऐसा न करें?

  • गर्मी से बचाव के लिए बच्चों और जानवरों को गाड़ी में न छोड़ें।
  • दोपहर के समय बाहर किसी भी प्रकार की गतिविधियों से बचें।
  • शराब- कार्बोनेट ड्रिंक्स के सेवन से बचा जाना चाहिए।
  • धूप के सीधे संपर्क में आने से बचे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : रैली निकालकर मनाया गया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस, युवाओं को किया जागरूक

संबंधित समाचार