मुरादाबाद: मुख्यमंत्री ने 13 पंचायत भवनों का ऑनलाइन किया लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की ग्राम पंचायतों में बने 18847 सामुदायिक शौचालयों और 377 पंचायत भवनों के लोकार्पण किया। इसके अलावा निर्माणाधीन 33058 सामुदायिक शौचालय और 21414 पंचायत भवनों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जनपद में 433 सामुदायिक शौचालयों एवं 290 पंचायत भवनों का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की ग्राम पंचायतों में बने 18847 सामुदायिक शौचालयों और 377 पंचायत भवनों के लोकार्पण किया। इसके अलावा निर्माणाधीन 33058 सामुदायिक शौचालय और 21414 पंचायत भवनों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने जनपद में 433 सामुदायिक शौचालयों एवं 290 पंचायत भवनों का शिलान्यास करके इन्हें तेजी से बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा 118 सामुदायिक शौचालयों 13 पंचायत भवनों का लोकार्पण वर्चुअल रूप से करके जनता के हवाले कर दिया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे आयाम सामुदायिक शौचालय को महिलाओं के सम्मान एवं उनके स्वावलंबन से जोड़ा।

बताया गया कि यह मिशन शक्ति की सफलता का आधार है। उनका कहना है कि ग्रामीण आत्मनिर्भरता में ही भारत की आत्मनिर्भरता बसती है। समस्त पंचायत भवनों को ऑप्टिकल केबल से जोड़ना है। प्रत्येक पंचायत भवन पर बीसी सखी की नियुक्ति कर रोजगार के अवसर सृजित करने किए जाएं।

सामुदायिक शौचालय पर 6000 हजार मासिक पर सफाई कर्मी नियुक्त होगी। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आने वाले 100 दिनों तक अभियान चलाकर प्रत्येक आंगनबाड़ी एवं स्कूल को पेयजल परियोजना से जोड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश इस योजना में भी अग्रणी रहेगा। लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रत्येक विकासखंड स्तर पर भी खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रसारित किया गया।

योजना को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, अधिकारियों एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, विधायक कांठ राजेश कुमार चुन्नू, विधायक बिलारी मोहम्मद फहीम इरफान, एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त, उप निदेशक पंचायत बीबी सिंह, एएमए जिला पंचायत शिशुपाल शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह व पीडी यशवन्त सिंह आदि मौजूद रहे।

पांच प्रधान व दो महिलाओं को एनआइसी बुलाया गया
जिला प्रशासन ने पांच प्रधानों और शौचालय की देखरेख के लिए चुनी गईं, दो महिलाओं को भी बुलाया था। जिसमें राकेश कुमार, ग्राम साहपुर मुबारक, अनिल मलिक, ग्राम लोधीपुर राजपूत, अनुराग, ग्राम बहादुरपुर, अमर पाल सिंह, ग्राम मानपुर पट्टी के अलावा सामुदायिक शौचालय की देखरेख के लिए चुनी गई रुस्तमपुर सहसपुर की अनीता देवी और समाथल गांव की कुंती शामिल थी। सभी को एनआइसी में बुलाकर बैठाया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने किसी से बात ही नहीं की।

संबंधित समाचार