Kanpur News: भाई-बहनों को खिलाया पानी पूरी...फिर नौ माह के बच्चे को लेकर फरार हो गई महिला, वारदात CCTV में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में महिला नौ माह के बच्चे को लेकर फरार हो गई

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में बच्चा चोरी की घटना सामने आई। यहां बेकनगंज थानाक्षेत्र के रेडीमेड बाजार में महिला नौ माह के मासूम को चोरी कर ले गई। बच्चे के साथ उसकी दो बड़ी बहनें भी मार्केट में भीख मांग रही है। बच्चा चोरी की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ित पिता ने बेकनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से महिला की तलाश शुरू की।

बेकनगंज के टिना मार्केट के रहने वाले आफताब शेख ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग साढ़े सात बजे  बेटी सीमी (8) और मिमी (5) मेरे छोटे बेटे ईशान (नौ माह) को लेकर बेकनगंज रेडीमेड बजार में भीख मांग रही थीं।

इसी दौरान वहां एक बुर्का पहनकर महिला ने तीनों बच्चों को पानी पूरी खिलाया। तभी बेटियों को बहलाकर उससे बेटे को अपनी गोद में ले लिया और मौके से फरार हो गई। इधर, भाई के जाने के बाद दोनों बहनें रोने लगी। बीच बाजार में हुई इस घटना से लोग भी आ गए। लोगों ने पुलिस के साथ परिजनों को सूचना दी।

इधर, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तक एक बुर्का पहने महिला बच्चे को ले जाते कैद हो गई। अधिकारियों का कहना है कि महिला की तलाश में कई टीमों को लगाया है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: फर्जी आईडी बनाकर की आपत्तिजनक पोस्ट...खुद को पुलिसकर्मी बताकर मांगे तीन लाख रुपये, जानें- पूरा मामला

संबंधित समाचार