Kanpur Crime: फर्जी आईडी बनाकर की आपत्तिजनक पोस्ट...खुद को पुलिसकर्मी बताकर मांगे तीन लाख रुपये, जानें- पूरा मामला
कानपुर में फर्जी आईडी बनाकर की आपत्तिजनक पोस्ट
कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में रहने वाले एक दिव्यांग युवक ने आरोप लगाया कि शातिरों ने उनके नाम से कई फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दीं। उन शातिरों ने फोन कर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर भी धमकाया। उसने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सनिगवां के कांशीराम कॉलोनी निवासी उमेश पैंथर ने पुलिस को बताया कि वे दिव्यांग हैं। कुछ दिनों पहले उनके नाम का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर दो फर्जी आईडी बनाई गईं। जिसमें उनकी फोटो लगाकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गईं। 25 मई को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक वीडियो कॉल आई।
जिसमे उन्हें अश्लील फोटो दिखाई गईं। इस पर उन्होंने नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद 27 मई को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस का अधिकारी बताया और कहा कि आईडी गलत चल रही है। जिसके लिए तीन साल की जेल हो सकती है। इससे बचने के लिए तीन लाख रुपये दो। उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: पोस्टमार्टम हाउस शवों से पटा...गश खाकर गिरे डॉक्टर, प्रभारी भी बीमार, जिलाधिकारी से रैन बसेरा की मांग
