बहराइच में पैर फिसलने से पानी में बह गया किशोर, नहीं लगा सुराग
बिछिया/ बहराइच, अमृत विचार। जंगल से सटे चहलवा गांव निवासी एक किशोर घाघरा नदी के तट पर मवेशियों को घास चरा रहा था। इसी दौरान उसे प्यास लगी तो वह नदी में पानी पीने के लिए गया। पैर फिसलने से वह धारा में बह गया। किशोर की तलाश गोताखोरों की टीम कर रही है।
सुजौली थाना क्षेत्र के चहलवा गांव निवासी धीरज यादव (16) पुत्र छुम्मू यादव शनिवार को सुबह 11 बजे घाघरा नदी के किनारे मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान उसको प्यास लगी और नदी किनारे पानी पीने के लिए गया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और बह गया। उसे बचाने के लिये पास में मवेशी चरा रहे लोगों ने इसकी सूचना गाँव मे दी तो भारी संख्या में गांव के लोग पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने खोजबीन की, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका।

इस मौके पर तहसीलदार मोतीपुर अंबिका चौधरी, उपनिरीक्षक सुरेंद्र बौद्ध, ओम प्रकाश यादव, अरविंद यादवलेखपाल रवि कुमार वर्मा अरुण कुमार, कांस्टेबल विपिन यादव,मनीष यादव ग्रामीण प्रदीप चौहान,विनोद कुमार,अखिलेश चौहान, रामचंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -UP: गोरखपुर में सेक्टर मजिस्ट्रेट को नींद से जगाने के लिए लगाई गई 5 लेखपालों की ड्यूटी
