हरदोई में शराब के लिए दांव पर लगाए पत्नी के जेवर, फिर कर लिया Suicide

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। बाहर रह कर मेहनत-मज़दूरी करने वाला युवक होली पर गांव आया हुआ था। नशे की लत के चलते उसने एक-एक कर अपनी पत्नी के सारे ज़ेवर बेंच कर उसकी दारू गटक गया। उसकी इसी हरकत के चलते अक्सर पत्नी से कहासुनी होती रहती थी। उसी कहासुनी के चलते उसने शुक्रवार को एक बाग़ में पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताया गया है कि सुरसा थाने के लुकटहना मजरा फतियापुर निवासी 28 वर्षीय विनय पुत्र अंगने बाहर रह कर मेहनत-मज़दूरी करता था। वह होली पर गांव आया हुआ था। नशे की लत के चलते विनय ने एक-एक कर पत्नी के सारे ज़ेवर पार कर दिए और उन्हें बेंच कर दारू गटक गया था। उसकी उसी हरकत को ले कर पत्नी महापारा से आए दिन कहासुनी होती रहती थी। विनय के तीन बच्चे है। उसके पिता अंगने ने करीब 15 साल पहले फांसी लगा कर आत्महत्या कर‌ ली थी।

उसके बड़े भाई अशोक ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ज़ेवर बेंच कर दारू पीने की बात पर दोनों पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। उसी बीच विनय घर से निकल कर रघुवर के बाग़ में पहुंचा और वहीं पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सेमरा चौकी इंचार्ज योगेन्द्र सिंह ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -लग रही थी गर्मी, नहाने के लिए नहर में कूदा युवक-गोताखोर कर रहे तलाश

संबंधित समाचार