लग रही थी गर्मी, नहाने के लिए नहर में कूदा युवक-गोताखोर कर रहे तलाश
श्रावस्ती, अमृत विचार। पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बलरामपुर थाना कोतवाली नगर, मोहल्ला गदरहवा निवासी मोहम्मद आसिफ (18) पुत्र मोहम्मद अब्दुल नईम भीषण गर्मी के चलते नहर में नहाने गया और डूब गया।
शनिवार की सुबह आसिफ अपने अन्य साथियों और मोहल्ले के लोगों के साथ पैदल दरगाह शरीफ बहराइच जियारत करने के लिए निकला था। दोपहर में गिलौला बाजार के निकट तिलकपुर के पास पड़ रही भीषण गर्मी से निजात के लिए अपने अन्य साथियों के साथ नहर में नहाने चला गया और डूबकर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढने में लगी है। लेकिन अभी तक शव नहीं मिल पाया है।
ये भी पढ़ें -भीषण गर्मी और उमस से बाहर निकलना मुश्किल, लखनऊ में 42 डिग्री है तापमान-सूख ही नहीं रहा पसीना
