बहराइच पुलिस ने चोरी की चार बाइकों संग दो को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वजीरगंज मार्ग पर जांच के दौरान मिली सफलता

बहराइच, अमृत विचार। फखरपुर पुलिस ने वजीरगंज मार्ग पर वाहन जांच के दौरान दो बाइक चोरों को पकड़ा। पूछताछ के बाद उनके पास से चोरी की कुल चार बाइक बरामद की। कैसरगंज के सीओ रूपेंद्र गौड़ की दिखरेख में थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने पुलिस टीम को अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उप निरीक्षक राज नारायण त्रिपाठी, एसआई शैलेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह और विकास मिश्रा की टीम कुंडासर वजीरगंज मार्ग पर जांच कर रही थी। बाइक पर सवार दो लोग आए। उनके वाहन को रोक कर कागजात की मांग की गई। लेकिन सभी कागजात नहीं दिखा सके। कड़ाई से पूछताछ में सभी ने बाइक चोरी की बात कही। 

इस पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सभी ने बताया कि तीन बाइक चोरी कर सभी ने शाहरुख के घर में रखा है। जिस पर पुलिस ने सभी बाइक बरामद की। जबकि बाइक चोरी के मामले में मोहम्मद हुसैन उर्फ लड्डू पुत्र नौशाद अली निवासी सराय काजी और शाहरुख पुत्र जमील निवासी सराय जागना थाना फखरपुर के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद चोरी की बाईकों को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: पूर्व विधायक सोनू सिंह की सजा के खिलाफ अपील निरस्त, सेशन कोर्ट से सजा बहाल

संबंधित समाचार