6वीं की छात्रा शान्वी ने 17 मिनट में तैरकर पार की यमुना की धार, रिकॉर्ड के लिए पेश करेगी दावा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। संगमनगरी में कक्षा 6 में पढ़ने वाली शान्वी सोनकर ने बड़ा काम किया है। मुंडेरा की रहने वाली शान्वी ने अपनी 12 साल की उम्र में महज 17 मिनट में यमुना नदी तैरकर पार कर ली। शान्वी के इस कमाल के कारनामे से सभी अचंभित है। 

शान्वी सोनकर पुत्री संजय सोनकर गर्ल्स हाई स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है। उनकी मां सुनीता गृहणी है। उसकी इस उपल्ब्धि पर शहरवासी गर्व महसूस कर रहे हैं। परिवार और कॉलेज के लोग गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के उसके वीडियो, फोटो भेज रहे हैं। शान्वी का कहना है कि स्कूल में गर्मी की छुट्टियां होने पर उसने तैराकी सीखने के लिए स्विमिंग क्लब ज्वाइन किया था। एक हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद ही उसने यमुना नदी को सिर्फ 17 मिनट में तैरकर पार कर लिया है। 

शान्वी नें मीरापुर के बरगद घाट से तैरना शुरु किया और नैनी की ओर सिंधु सागर घाट, ककरा घाट तक तैरकर पूरा किया है। शान्वी जब यमुना नदी तैरकर पार करने लगी तो उसके साथ-साथ नाव चल रही थी। जिसमें पिता संजय सोनकर, मां सुनीता सोनकर, पंकज सिंह, निवेदिता सिंह, आलोक वर्मा, संदीप गुप्ता, पर्मेन्द्र विश्वकर्मा साथ साथ रहे। नाव पर मौजूद अन्य लोग तालियां बजाकर शान्वी को हौसला बढ़ाते रहे। लोगो का कहना है कि यमुना नदी की लंबाई लगभग 600 मीटर व गहराई लगभग 25 फीट है।

प्रशिक्षक त्रिभुवन निषाद ने कहा कि वो हर वर्ष कमला निषाद एवं लिम्का बुक आफ रिकार्ड होल्डर मानस निषाद के सहयोग से सैकड़ो बच्चो को स्विमिंग क्लब के माध्यम से मीरापुर के बरगद घाट पर तैराकी का प्रशिक्षण देते आ रहे है। इस साल क्लब के माध्यम से खेलो इंडिया को बढ़ावा देने के लिए बच्चों तैराकी सिखा रहे हैं।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त, चढ़ाई चादर, बोले-बूढ़े बाबा की दरगाह भाईचारे की मिसाल

संबंधित समाचार