बरेली: नगर निगम टीम ने ऑटो और ई रिक्शा की चेकिंग कर बनाए लाइसेंस

शराब की दुकानों का भी निगम से बनेगा लाइसेंस

बरेली: नगर निगम टीम ने ऑटो और ई रिक्शा की चेकिंग कर बनाए लाइसेंस
बरेली कॉलेज चौराहा पर ऑटो, ई रिक्शा का लाइसेंस बनाती नगर निगम की टीम

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने शनिवार को कई जगहों पर ऑटो, ई रिक्शा, शराब की दुकानें, बारात घर और निजी अस्पतालों पर लाइसेंस शुल्क वसूलने के लिए अभियान चलाया। बरेली कालेज गेट के पास काफी देर तक टीम ने कई वाहनों के लाइसेंस बनाए।

दो दिनों से चल रहे अभियान के दौरान 42 लाइसेंस बनाए गए, जिनसे 82300 रुपये शुल्क के रूप में वसूल किए। लाइसेंस प्रभारी ललतेश कुमार सक्सेना ने बताया कि 31 ऑटो से 15500, पांच बियर शॉप से 3300, पांच रेस्टोरेंट से लाइसेंस शुल्क के रूप में 25 हजार रुपये वसूले गए। वहीं एक निजी अस्पताल का भी लाइसेंस बनाया गया। जिससे 8800 का शुल्क जमा कराया गया है। निगम यह अभियान जारी रखेगा। इसके लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: अयोध्या के होटल में बुकिंग के बहाने अग्रवाल सभा के अध्यक्ष को ठगा