बरेली: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर करा दिया गर्भपात...रिपोर्ट दर्ज  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसएसपी के आदेश पर सात आरोपियों पर रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। युवक ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। विरोध करने पर महिला से मारपीट की है। मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक महिला का आरोप है कि गांव के युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि शनिवार को युवक से शादी करने को कहा तो उसने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट की और गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी के आदेश पर सीबीगंज थाना पुलिस ने अरविंद, भीमसेन, हीराकाली, नरेंद्र, धर्मेंद्र, भूपराम और कांता प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढे़ं- बरेली: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, घर से निकाला...रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार