बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का फंदे से लटकता मिला शव, मोबाइल गायब
सुबह चार बजे दो मंजिला भवन पहुंचे परिवार को लगा पता, मोबाइल गायब
पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम अमीनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोरी का फासी के फंदे से शव लटकता, मिला। सुबह चार बजे दो मंजिला मकान में गए परिवार के लोगों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने माता पिता से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र के अमीनपुर सचौली गांव निवासी रामतेज गुप्ता की 17 वर्षीय बालिका पुत्री संध्या शनिवार शाम को खाना खाने के बाद ऊपर बने दो तले कमरे में सोने चली गई। परिवारीजनों का कथन है कि जब रविवार, सुबह, चार बजे लोग नीचे से ऊपर पहुंचे तो, देखा कि संध्या अपने दुपट्टे से फांसी के फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को बिना सूचना के आनन फानन में फांसी के फंदे से संध्या को उतार दिया गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
पयागपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। मृतका का मोबाइल गायब है। उसकी तलाश में पुलिस लग गई है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाओं से बाजार गर्म है। थानाध्यक्ष पयागपुर कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक बालिका का पंचनामा कर शव कब्जे में ले लिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
यह भी पढ़ें:-2 June Special: दो जून की रोटी के लिये जद्दोजहद, तपती दोपहरी में शहर की सड़कों पर कुछ ऐसा दिखा लोगों का संघर्ष
