सुलतानपुर: सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर से जारी हो रहा जन्म प्रमाण पत्र, दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है मामला
सुलतानपुर, अमृत विचार। डीएम के स्टेनो को साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले ठग सीएमओ के हस्ताक्षर भी चुरा लिया है। जिसके द्वारा जिला महिला अस्पताल से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। मामले की जानकारी होने पर सीएमओ ने एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर साइबर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ओपी चौधरी ने पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा को शिकायती पत्र दिया है। सीएमओ ने बताया कि जिला महिला अस्पताल के नाम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी हो रहा है। जिस पर पूर्व के सीएमओ का हस्ताक्षर भी अंकित है। बार कोड जांच के पर जिला महिला अस्पताल दिखा रहा है। लेकिन लॉगिन करने पर जारी प्रमाण पत्र दिख नही रहा है।
सीएमओ ने कहा कि फर्जी हस्ताक्षर बना जिला महिला अस्पताल के नाम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। साइबर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें -बाराबंकी: समय से पहले बाजार में आया आम बिगाड़ देगा आपकी सेहत, पढ़िए विशेषज्ञ की ये सलाह
