सिक्किम के सीएम पी एस तमांग रहेनोक विधानसभा सीट पर विजयी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंगटोक। सिक्किम के मुख्यमंत्री और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) सुप्रीमो पी एस तमांग ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के सोमनाथ पौडयाल को 7,044 मत से हराकर रविवार को रहेनोक विधानसभा सीट जीत ली। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि तमांग को 10,094 मत मिले, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,050 मत मिले। सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह छह बजे मतगणना शुरू हुई। 

ये भी पढे़ं- PM मोदी ने आज बुलाईं सात बैठकें, देश से जुड़े कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

 

संबंधित समाचार