Etawah: प्रेम प्रसंग के चलते बहन भाई ने जहर खाकर की आत्महत्या...लड़की की तय हो चुकी थी शादी, दो दिन बाद होना था रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में प्रेम प्रसंग के चलत बहन भाई ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली

इटावा, अमृत विचार। इटावा में प्रेम प्रसंग के चलत ममेरी फुफेरे बहन भाई ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दो दिन बाद लड़की का रोका कही और हो रहा था। इस वजह से ही दोनों ने जीवनलीला समाप्त कर ली। 

ऊसराहार थानाक्षेत्र के सरसई नावर में शनिवार शांम को एक प्रेमी जोड ने जहर खा लिया। दोनों के परिजनों को इसकी सूचना हुई तो दोनों के परिजन इलाज के लिए ले गये। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। 

सरस ई नावर निवासी देवेंद्र कुमार की लडकी नेहा (18) उनके भांजे विश्राम (25) निवासी राइन थाना चौबिया के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की की शादी परिजनों ने शिकोहाबाद में तय कर दी थी। मंगलवार को रोका होना था।

जिसकी जानकारी दोनों को हुई तो दोनों ने जहर खा लिया। सूचना पाकर लड़की के परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहीं, लडके के परिजन पीजीआई सैफई इलाज के लिए ले गये। जहां दोनों ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: भीषण सड़ांध व अव्यवस्थाओं के बीच 37 शवों का हुआ पोस्टमार्टम, एडीएम सिटी व सीएमओ ने किया पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण

संबंधित समाचार