प्रतापगढ़ में तेज आंधी-बारिश से बदला मौसम, महिला की मौत
प्रतापगढ़, अमृत विचार। जिले में रविवार तड़के आए आंधी, तूफान और बारिश में मकान का छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई । प्रतापगढ़ के कुंडा, रानीगंज, पट्टी, सड़वा चंडिका इलाके में तेज आंधी का प्रकोप व सड़कों पर कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है।
ब्लॉक सांडवा चंडिका के ग्राम सभा रसूल पुर गुलरहा गांव में छप्पर गिरने से उसके नीचे सो रही पवन कुमार यादव की मां का निधन हो गया । तेज आंधी में कई जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने से बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई है।

सड़वा चंद्रिका क्षेत्र के रसूलपुर गुलरहा पूरे नेवल निवासी बीडीसी पवन यादव की मां धनपत्ती देवी घर के पास खेत में सब्जी की खेती करती थी। वह सब्जी की रखवाली के लिए खेत के बगल छप्पर डाल कर वहीं रहती थी। शनिवार रात अचानक आए आंधी-तूफान व बारिश से छप्पर पर पेड़ गिर जाने से वह गंभीर रुप से घायल हो गई। घर वाले उन्हें इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धनपत्ती की मौत से घर में सभी बिलखने लगे। सूचना पर लीलापुर पुलिस पहुंची। क्षेत्र पंचायत सदस्य के मां के निधन पर पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर जाकर संवेदना व्यक्त की।
ये भी पढ़ें -UP weather: गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, कई जगह हुई झमाझम बारिश
