कासगंज: श्रद्धालुओं ने अपरा एकादशी पर लगाई पंचकोसीय परिक्रमा, गंगा मैया और वराह भगवान की जयकार से गूंजा मार्ग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने किए देव-दर्शन, कमाया पुण्य लाभ

सोरोंजी, अमृत विचार। अपरा एकादशी पर तीर्थ नगरी में श्रद्धालुओं द्वारा पंचकोसीय परिक्रमा लगाई गई। भगवान श्रीवराह और गंग मैया की जय-जयकार से परिक्रमा मार्ग गुंजायमान हुआ। मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने देवदर्शन किए। भगवान की पूजा कर पुण्य लाभ कमाया।

ब्राह्मण कल्याण सभा के तत्वावधान में सुबह सात बजे वराह मंदिर विश्राम घाट प्रांगण से हरिकीर्तन के साथ परिक्रमा प्रारंभ हुई। तीर्थ यात्री परिक्रमा लगाते हुए गंगा मैया और वराह भगवान की जय-जयकार कर रहे थे। वराह गोशाला पर विक्की दानोरिया एवं अन्य भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। परिक्रमा का दूसरा पड़ाव सूरज कुंड पर हुआ। 

श्रद्धालुओं ने दूधेश्वर, चंद्र कुंड, सीता राम मंदिर, बटुक भैरव मंदिर, गोस्वामी तुलसीदास जन्मस्थान, चौरासी घंटा वाली माता मंदिर में पहुंचकर देवदर्शन किए। ब्राह्मण सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद पांडेय ने अपरा एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन भगवान विष्णु का व्रत करने और उनकी पूजा करने से सभी पापों का नाश हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है। इसके अलावा इसे जलक्रीड़ा,अचला और भद्रकाली एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। 

इस दिन तीर्थ नगरी में पंचकोसीय परिक्रमा लगाने से जन्मजन्मांतर के पाप दूर होते हैं। शशांक दीक्षित, शिवानंद उपाध्याय, प्रवीण कुमार द्विवेदी, योगेश उपाध्याय, अशोक कुमार पांडे, विनोद दीक्षित, उपेंद्र उपाध्याय, राहुल, राधे मोहन झा, आशीष भारद्वाज, शैलेश यादव, आदित्य प्रताप सिंह ,भूदेव राजपूत, रोशन लाल ,लाखन सिंह, श्याम किशोर वर्मा, खूब सिंह, गोविंद ,गोपाल तिवारी, गौरव ,गिरीश पाठक, गिरिजा शंकर पाठक, रामदयाल मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं-  कासगंज: मां पूर्णागिरी के दर्शन को गए परिजन, चोरों ने लूट लिया घर...जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार