Kannauj Crime: कार सवार दबंगों ने भट्टा मालिक पर दिनदहाड़े झोंका फायर...गोली न लगने पर तमंचे की बट से पीटकर किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में कार सवार दबंगों ने भट्ठा मालिक पर दिनदहाड़े झोंका फायर

कन्नौज, अमृत विचार। घर से बाइक पर सवार होकर अपने भट्ठे पर जा रहे भट्ठा स्वामी पर पुरानी रंजिश को लेकर कार सवार दबंगों ने बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। फिर फायर झोंक दिया। फायर मिस होने पर तमंचे की बट से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी अजय यादव पुत्र रामविलास ने बताया कि ग्राम निगोह खास में उसका ईंट भट्ठा है। रोज की भांति रविवार की सुबह वह बाइक से भट्ठे पर जा रहा था। तभी विशुनगढ़ प्रेमपुर मार्ग स्थित बम्बा के पास कार सवार कुछ दबंगों ने बाइक में टक्कर मार कर गिरा दिया और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया। 

फायर मिस होने पर दबंगों ने तमंचे की बट से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।। आसपास मौजूद किसानों को अपनी तरफ आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 

पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं क्षेत्राधिकारी ओंकारनाथ शर्मा ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। उसी प्रकरण में भट्ठा स्वामी पर दबंगों ने हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur में KDA ने अवैध निर्माण पर आज तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की...29 मकानों को किया सील

संबंधित समाचार