Kanpur में KDA ने अवैध निर्माण पर आज तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की...29 मकानों को किया सील
कानपुर में केडीए ने 29 मकानों को सील किया
कानपुर, अमृत विचार। केडीए ने रविवार को तड़के सुबह अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। जोन एक में अभियान चलाकर मानक के विपरीत बने 29 व्यवसायिक और आवासीय परिसर को सील कर दिया। रात के अंधेरे में शुरू हुई कार्रवाई सुबह तक चली। जिसकी कई भवन निर्माण कराने वालों को भनक तक नहीं मिली, और केडीए की टीम नोटिस चस्पा और सील लगाकर वापस निकल गई।
केडीए के अधिकारियों के अनुसार अवैध व अनाधिकृत निर्माण कराने वालों को पहले ही सचेत किया गया था कई नोटिसों के बाद भी जब निर्माण नहीं रोका तो कार्रवाई हुई है। अधिकारियों के अनुसार यह केडीए के इतिहास में बड़ी कार्रवाई है।
केडीए वीसी मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर रविवार सुबह प्रवर्तन जोन-1 के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह, जेएन पांडेय और अवर अभियंता प्रवीण शर्मा सीबी पांडेय ने अलग-अलग क्षेत्रों में सुपरवाइजरों व पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ अभियान चलाया।
इस दौरान टीम ने जाजमऊ, सिविल लाइन्स, कृष्णापुरम, कोपरगंज, सिंहपुर कछार, मंधना, रावतपुर, कल्याणपुर में हो रहे अवैध निर्माण निर्माण को सील कर दिया, इसके साथ ही नोटिस चस्पा कर दी। केडीए के अवर अभियंता प्रवीण शर्मा ने जाजमऊ, सिविल लाइंस, कृष्णापुरम, दवा मार्केट में कुल पांच अवैध निर्माण सील किये।
सहायक अभियंता जेएन पाण्डेय और उनकी टीम ने कोपरगंज में सबसे ज्यादा 20 अवैध निर्माणों को सील किया। इसी तरह अवर अभियंता सीबी पांडेय ने कछार, मंधना, रावतपुर और कल्याणपुर में चार अवैध रूप में बन रहे निर्माणों को सील कर नोटिस चस्पा कर दी। केडीए के अधिकारियों ने अभियान चलाकर कुल 29 व्यवसायिक और आवासीय परिसर सील किये।
इन भवनों पर हुई सीलिंग की कार्रवाई
परिसर सं-22 ब्लाक-एफ जाजमऊ, मो. जुहैब अख्तर, परिसर सं-15/250बी सिविल लाइन्स, वैभव गुप्ता, परिसर सं-15/250ए सिविल लाइन्स, अरविन्द गुप्ता एवं एस गुप्ता, परिसर सं-एक्स-1-एस-14 कृष्णापुरम्, सुशील कुमार विश्वकर्मा, परिसर सं-59/13 दवा मार्केट, राजेश महेश्वरी व अन्य इसी तरह कोपरगंज में परिसर सं0-80/80 अक्षत अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल ओम व संतोष, तरूण कुमार पमनानी, प्रवीण अग्रवाल, महेश गॉंधी, फैयाज, अमित कुमार, सुशील रमानी, मूलचन्द्र खत्री, हरीश व विकास, विकास शुक्ला, रेनू जैन, हरीश मर्दानी, धर्मेन्द्र, नीवा अग्रवाल, मो. इस्माइल व मो. रईस, राजेश अग्रवाल, प्रबन्धक एनवीके, संजय अग्रवाल, परिसर सं-80/71पार्ट गंगा आयल मिल मो. अब्दुल शफीक परिसर सं-80/80 जतिन राम चन्दानी, आराजी सं-788 सिंहपुर कछार महेन्द्र सिंह, आराजी सं-बनखण्डेश्वर मंदिर सिंहपुर चौराहा से मंधना रोड अक्षय मिश्रा, परिसर सं-201 ब्लाक-बी न्यू हाईवे सिटी जीटी नारामऊ कछार चन्द्रमणि त्रिपाठी, परिसर सं-कल्यानपुर मेट्रो स्टेशन के बगल में राजीव गुप्ता को सील कर दिया गया।
