बाराबंकी : प्रधानी चुनाव के लिए दिए रुपये वापस मांगे को मारा
पीड़ित ने प्रधान पर लगाया अरोप, पुलिस से शिकायत,
सतरिख बाराबंकी, अमृत विचार। प्रधान पद पर चुनाव लड़ने के लिए एक व्यक्ति से करीब पांच लाख रूपये उधार लिए गए थे,करीब तीन साल बीत चुके है,उसके बावज़ूद रूपये मांगने पर मार पीट और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने प्रधान पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत किया है।
सतरिख थाना क्षेत्र के डल्लूखेड़ा गांव निवासी सुखदेव का आरोप है कि पडोसी ग्राम पंचायत भिटौलीकला से प्रधान पद पर अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए जरूवा गांव निवासी बब्लू उर्फ़ बलराम सिंह ने तीन साल पहले आरटीजीएस के माध्यम से कई किस्तों मे अपने दोस्त आमिर अली के खाते में कुल पांच लाख पच्चीस हज़ार रूपये उधार लिए थे। ग्राम प्रधान का चुनाव जीत जाने के बाद से कई बार रुपये वापस मांगे लेकिन आज कल कह कर टालता रहा।
रविवार को पीड़ित कि पत्नी की तबियत खराब हो गई तो उसको अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। रुपयों की कमी होने के कारण पीड़ित प्रधान पति के घर पहुंच कर अपना बकाया रुूपये मांगने गया तो उसे मारने पीटने पर उतारुूहो गए, और दोबारा रूपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित डर के कारण वहां से अपनी जान बचा कर भाग निकला और पीड़ित ने प्रधान पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत किया है। प्रभारी निरीक्षक अमर कुमार चौरसिया का कहना है कि तहरीर मिली है,जांच कि जा रही है,जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -'भाजपाई एग्जिट पोल' के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा :अखिलेश यादव
