सूरज हत्याकांड: डीएम के आदेश पर अयोध्या में दोबारा कराया गया शव का पोस्टमार्टम
परिजनों संग नगर कोतवाली पुलिस ने मांगी थी दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति
गोंडा, अमृत विचार। नगर कोतवाली क्षेत्र के रानी बाजार के रहने वाले व्यापारी धर्मप्रकाश के बेटे सूरज गुप्ता की हत्या के मामले में नया मोड़ गया है। अयोध्या में दफन किए गए सूरज गुप्ता के शव को डीएम के आदेश पर दोबारा बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। रविवार को नगर कोतवाली के पुलिस की मौजूदगी में अयोध्या अयोध्या के सरयू घाट प्रदर्शन किए गए सूरज गुप्ता केशव को बाहर निकल गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नगर कोतवाली पुलिस की रिक्वेस्ट पर कराई गई पोस्टमार्टम ने घटना के खुलासे को लेकर पुलिस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के रानी बाजार के रहने वाले गला व्यापारी धर्म प्रकाश के बेटे सूरज गुप्ता की 28 मई को हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद उसका शव कोतवाली क्षेत्र के लालपुर चंद्रभान गांव के निकट फेंक दिया गया था। तीन दिन बाद 31 मई को पुलिस ने सूरज गुप्ता के दोस्त राम नेवटिया व उसके एक अन्य सहयोगी शिवा को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। पुलिस के मुताबिक दोनों हत्यारेपियों ने वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद कबूल की थी लेकिन मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की कहानी को उलझा दिया।
इसके बाद मृतक सूरज के परिजनों और नगर कोतवाली पुलिस ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र दिया गया था। डीएम के आदेश के बाद रविवार को नगर कोतवाली पुलिस अयोध्या पहुंची और सक्षम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सरयू किनारे दफन किए गए सूरज गुप्ता के शव को खोदकर बाहर निकाला गया। इसके बाद अयोध्या में ही उसका दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। नगर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और हत्या में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बयान में भिन्नता के कारण जिलाधिकारी से शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी गयी थी।डीएम की अनुमति के बाद रविवार को अयोध्या में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
ये भी पढ़ें -'भाजपाई एग्जिट पोल' के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा :अखिलेश यादव
