बाराबंकी : हाईवे पर ई-रिक्शा बने जान की आफत, न नियम की परवाह और न कार्रवाई का डर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़/ बाराबंकी, अमृत विचार। नियम कानून को ताक पर रखकर ई-रिक्शा बेखौफ होकर माल और सावरियां ढो रहे हैं। उनको न तो पुलिस का खौफ है और ना ही सवारियों के जीवन की चिंता। जहां चाहते हैं वहीं पर रिक्शा रोक कर सावरियां बैठाने लगते हैं। रिक्शा चालक नेशनल हाइवे पर भी धड़ल्ले से रिक्शा का संचालन करते हुए देखे जा सकते हैं।

वर्तमान समय में हैदरगढ़ कस्बे से सैकड़ों की संख्या में ई रिक्शा सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं ।सड़कों पर लगातार बढ़ रही ई रिक्शा की संख्या यातायात व्यवस्था के लिए मुसीबत बन रहीं है। कस्बा से चलने वाले इन वाहनों में तमाम ई रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन बिना बीमा के भी संचालित हो रहे हैं। बड़ी संख्या में गैर जनपद से रजिस्ट्रेशन कराने वाले ई रिक्शा भी संचालित हो रहे हैं। ई रिक्शा बाराबंकी रोड पर कस्बा से नई सड़क, रायबरेली रोड पर लाही बॉर्डर, बछरावां मार्ग पर पोखरा तक, सुबेहा मार्ग पर सुबेहा तक, सेमरौता मार्ग पर शिवरतनगंज तक का सफर करा रहे हैं।

इसके अलावा लोडर ई-रिक्शा भी मनमाने तरीके से संचालित किये जा रहे हैं लोडर ई रिक्शा अपनी क्षमता से कई गुना माल लाद कर परिवहन कर रहे हैं।  इसकी रोकथाम को लेकर परिवहन विभाग और पुलिस के जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि अभियान चलाकर ई-रिक्शा काे सीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -'भाजपाई एग्जिट पोल' के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा :अखिलेश यादव

संबंधित समाचार