मेरठ में दर्दनाक हादसा, कार में लगी आग...चार लोगों की जलकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र में रविवार को कांवड़ मार्ग पर एक कार में आग लग जाने से कार सवार चार लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश बहादुर ने बताया कि आज रात करीब नौ बजे मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर भोलाझाल पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। 

उन्होंने बताया कि हादसे में कार में सवार चार लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस मौके पर है और घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार में सीएनजी गैस किट लगी थी, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है,पुलिस शवों की पहचान के प्रयास कर रही है।

ये भी पढे़ं- मेरठ: बच्चा चोर गैंग ने दो महीने के मासूम को किया चोरी, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मुजफ्फरनगर से किया बरामद

 

संबंधित समाचार