Farrukhabad: कार व बुलेट सवार लुटेरों ने लूटपाट व अपहरण का किया प्रयास...नगदी जेवरात लूटकर हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में लुटेरों ने लूटपाट व अपहरण का किया प्रयास


फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कायमगंज क्षेत्र में बाग से लौट रहे युवक के साथ कार व बुलेट सवार लुटेरों ने लूटपाट व अपहरण का प्रयास किया। पीड़ित का आरोप है कि लुटेरे नगदी जेवर लूटकर ले गए। 

कायमगंज थानाक्षेत्र के मोहल्ला गड़ी नूर खा निवासी फैजल पुत्र जमील ग्राम दमढेरा में अपने भाई के आम के बाग में गया हुआ था। देर शाम जब वह अपनी बाइक से वापस आ रहा था तभी दमढेरा से एक स्कार्पियों व 3 बुलेट मोटसाइकिल से एक दर्जन से अधिक लोग उसके पीछे लग लिए। 

जब वह सीओ ऑफिस के पास क्रासिंग पर पहुंचा, तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई करने लगे। फैसल अपने हाथों में क्रासिंग का खम्बा कसकर पकड़े रहा। लुटेरे उसे अपनी स्कार्पियो में डाल कर ले जा रहे थे। 

तभी उधर से जीआरपी के जवान निकले और उसे पिटता देकर कर उसकी तरफ जाने लगे। जीआरपी को अपनी आता देख  लुटेरे भाग गए। फैसल ने बताया कि लोग उसकी 5 ग्राम की सोने की चेन व 4 हजार रुपये ले गए है। पूरी घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी। 

जिसपर पुलिस ने घायल फैसल का देर रात अस्पताल में मेडिकल कराया। वहीं फैसल ने बताया की एक मारपीट करने वालों में उसने एक को पहचान लिया है। जो रुटौल निवासी आमोद के रूप में की है। वहीं कोतवाली इंचार्ज रामअवतार ने बताया आपसी झगड़ा हुआ है। मौके पर पुलिस ने जांच की लूट का मामला निराधार है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: प्रचंड गर्मी का आतंक...नहीं थम रहा अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला, छह दिन में मिले 58 शव अबूझ पहेली बने

संबंधित समाचार