बलरामपुर: खेत में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, परिजन बोले-की गई हत्या
बलरामपुर, अमृत विचार। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरिहरगंज से शेखरपुर जाने वाली सड़क के पास खेत में 24 वर्षीय युवक की लाश खेत में मिली है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार हरिहरगंज शेखरपुर निवासी संदीप उपाध्याय( 24 )का शव सोमवार सुबह सड़क के किनारे खेत में संदिग्ध हालत मे मिला है।
परिजनों का कहना है कि संदीप की हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी है ।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्राधिकारी सदर बृजनंदन राय ने बताया कि खेत में युवक का शव मिला है। युवक की पहचान संदीप उपाध्याय के रूप में हुई है। शव के पास से शराब की बोतले भी बरामद हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में इंसानियत शर्मसार, सोते हुए मजदूर पर युवक ने की Toilet-विरोध करने पर चप्पलों से पीटा
