कासगंज : कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने कासगंज में रहेंगे कांग्रेस के प्रदेश सचिव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चर्चाओं के बाजार में सपा मुखिया के पहुंचने की भी खबर  

कासगंज, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव की मतगणना में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश सचिव मतगणना स्थल के ईर्द-गिर्द अपना डेरा जमाएंगे। वहीं सपा मुखिया के पहुंचने की खबर भी चर्चाओं में है। एटा-कासगंज लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच सीधा कड़ा मुकाबला है। 

आज कासगंज-एटा लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभाओं में से तीन विधानसभा कासगंज, अमांपुर और पटियाली की मतगणना शहर के अमांपुर रोड स्थित गल्ला मंडी परिसर में होगी। चूंकि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी देवेश शाक्य और भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। सपा इस सीट को जीतने की दावे कर रही है। इसी के चलते मतगणना में किसी भी प्रकार कोई गड़बड़ी न हो और कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहे इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप कासगंज में रहेंगे।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अदनान मियां ने बताया कि प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप अमांपुर रोड स्थित एके मौर्य लॉज में कार्यकर्ताओं के साथ कैंप करेंगे और मतगणना की पारदर्शिता पर नजर रखेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की भी शहर में पहुंचने की चर्चा है। सपा एक के वरिष्ठ नेता ने उनके आने की बात तो कहीं है, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सपा नेता का कहना है कि अखिलेश यादव एटा, कासगंज, बदायूं कन्नौज, फर्रुखाबाद और मैनपुरी सहित प्रदेश की अन्य सीटों के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने निकलेंगे।

ये भी पढ़ें- कासगंज : दुष्कर्म के आरोपी ने साथी के साथ पीड़िता और मां को धमकाया, दो के खिलाफ FIR दर्ज

संबंधित समाचार