बहराइच : सेवानिवृत्त वन दरोगा पर हमले और लूट में दर्ज हुआ केस
रेलवे के एसपी ने किया निरीक्षण, खुलासा करने के दिए निर्देश
बहराइच, अमृत विचार। सेवानिवृत्ति वन दरोगा से लूट के मामले में जीआरपी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी होने पर रेलवे के पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर घटना के खुलासा के निर्देश दिए।
शहर के मोहल्ला घसियारीपुरा निवासी सेवानिवृत्त वन दरोगा सुरेहा चंद्र द्विवेदी गोंडा के कौड़िया बाजार में जा रहा रहा था। चार दिन पूर्व बहराइच से गोंडा जाने वाली डेमू ट्रेन में दरोगा सवार हुआ था। बहराइच गोंडा मार्ग पर स्थित चिलवरिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पहुंचने पर सामने खड़े युवक से दरोगा ने हटने की बात कही। इससे युवक ने नाराज होकर सेवानिवृत्त वन दरोगा पर चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद युवक ने ट्रेन में बैठे सेवानिवृत्त वन दरोगा से मोबाइल और नकदी छीन ली। घायल वन दरोगा को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
ट्रेन में लूट की घटना और हमले की जानकारी होने पर रेलवे गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अवधेश सिंह और पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार बहराइच रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन के सुरक्षा और मौजूद पुलिस जवानों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद जीआरपी पुलिस को घटना के खुलासे का निर्देश दिया पुलिस अधीक्षक ने घटना पर नाराजगी जताई। एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर लूट और हमले का केस दर्ज कर लिया गया है। जीआरपी पुलिस को घटना के खुलासे का निर्देश दिया गया है। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -संगमरमर से बनेंगी राम दरबार समेत 13 मन्दिरों की मूर्तियां, टेक्नोलॉजी के जरिए दिखेगा राम मंदिर का इतिहास
