Budaun Lok Sabha Election Result: बदायूं सीट से सपा के आदित्य यादव जीते, दुर्विजय सिंह को दी करारी शिकस्त
बदायूं, अमृत विचार। बदायूं लोकसभा सीट को लेकर मांगलवार सुबह से ही मतगणना शुरू हो गई। मतगणना के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सपा के आदित्य यादव ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाख्य को हराकर आदित्य यादव ने जीत अपने नाम दर्ज कर ली है।
UPDATE
05:01 PM- सपा प्रत्याशी आदित्य यादव जीते
मतगणना के बीच सपा और भाजपा में उठापठक काफी देर तक देखने को मिली। लेकिन आदित्य यादव ने दुर्विजय शाख्य को कड़ी टक्कर देते हुए मात दे दी है।
05:01 PM- दुर्विजय सिंह शाख्य से आगे हुए आदित्य यादव
वोटों की गिनती के बीच बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाख्य लगातार सबको टक्कर देते हुए बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन अब पासा पलटता हुआ दिखाई दे रहा है। सपा प्रत्याशी बसपा प्रत्याशी से आगे हो गए हैं। आदित्य यादव को 329296 वोट मिले हैं तो वहीं दुर्विजय को 326211 वोट मिले हैं यानी कि दुर्विजय 3085 वोटों से पीछे हो गए हैं। वोटों की गिनती अभी जारी है।
04:25 PM- दुर्विजय सिंह शाख्य अभी तक मतों की गिनती में सबसे आगे हैं। शाख्य को 281229 वोट मिल चुके हैं। वहीं आदित्य यादव को 246549 तो मुस्लिम खान को 62488 वोट मिले हैं। वोटों की गिनती जारी है। दुर्विजय सिंह शाख्य और आदित्य यादव में कड़ी टक्कर है। लेकिन दुर्विजय के वोटों की संख्या अब कम होती दिख रही है, मगर मुकाबला जबरदस्त बना हुआ है।
03:25 PM- भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य सपा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। दुर्विजय सिंह शाख्य को अभी तक 215880 वोट मिले हैं। आदित्य यादव को 207411 वोट मिले हैं तो वहीं बसपा के मुस्लिम खान को 51927 वोट मिले हैं। इनके आलावा वहीं संदीप कुमार 1713 वोट, दिनेश कुमार 1185, लता यादव 1189 वोट, नीलम रानी पाल 1109 वोट, इसरत अली 679, राम प्रताप मौर्य 662, सुलेमान 571 वोट, हरिराज सिंह 404, नोटा 3643 मिले हैं।
02:02 PM- भारतीय जनता पार्टी के दुर्विजय सिंह शाख्य आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी दोपहर 2 बजे तक 147717 वोट मिले हैं। वहीं सपा के आदित्य यादव 127912 वोटों पर हैं यानी कि सपा प्रत्याशी 19805 वोटों से भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले पीछे चल रहे हैं। वहीं बसपा के मुस्लिम खान को 37827 वोट मिले हैं। वहीं संदीप कुमार 1215 वोट, दिनेश कुमार 823, लता यादव 818 वोट, नीलम रानी पाल 793 वोट, इसरत अली 483, राम प्रताप मौर्य 448, सुलेमान 401 वोट, हरिराज सिंह 295, नोटा 2376 मिले हैं।
12:32 PM- बदायूं लोकसभा सीट पर 14 राउंड पूरे होने के बाद भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य सपा के आदित्य यादव से 200013 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी को 88068 वोट मिले हैं जबकि सपा के आदित्य को 68055 वोट हासिल हुए हैं। यहां भाजपा सपा पर भारी पड़ती दिख रही है।
11: 15 AM- बदायूं लोकसभा सीट पर अभी भी भाजपा के दुर्विजय सिंह 1594 वोटों से आगे हैं। आपको बता दें कि इन्हें अब तक 39591 वोट हासिल हुए हैं। और अभी भी सपा के आदित्य दुसरे नंबर पर ही हैं। जिन्हें 37997 वोट मिले हैं। बसपा की अगर बात करें तो 11718 वोटों से वह अभी तीसरे नंबर पर है।
10: 40 AM- बदायूं लोकसभा सीट पर अब तक चार राउंड पूरे हो गए हैं। पांच राउंड भी शुरू हो गया है और अभी भी सपा के आदित्य यादव दूसरे नंबर पर हैं। जिन्हें 18456 वोट मिले हैं। साथ ही बता दें कि इस समय भाजपा के दुर्विजय सिंह 2287 वोटों से आगे हैं। इन्हें अब तक 20743 वोट हासिल हुए हैं। बसपा 5082 वोटों से तीसरे नंबर पर है।
10: 25 AM- बदायूं में तीसरे राउंड में सपा के आदित्य यादव आगे रहे, मगर पोस्टल बैलट का चौथ राउंड शुरू होते ही सपा के आदित्य को पीछे छोड़कर 679 वोट पाकर भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य आगे निकल गए। दुर्विजय सिंह शाक्य को 16727 वोट मिले हैं। जबकि सपा के आदित्य यादव को 16048 मिले हैं। 4019 वोट पाकर बसपा दूसरे नंबर पर है।
ये भी पढ़ें। बदायूं: गड़बड़ी की आंशका नहीं, अगर हुई तो पूरी तरह से हैं तैयार- आदित्य यादव
