बदायूं: गड़बड़ी की आंशका नहीं, अगर हुई तो पूरी तरह से हैं तैयार- आदित्य यादव

बदायूं: गड़बड़ी की आंशका नहीं, अगर हुई तो पूरी तरह से हैं तैयार- आदित्य यादव

बदायूं, अमृत विचार: प्रत्याशियों की मेहनत को फल आज मिलेगा। मंगलवार शाम तय हो जाएगा कि सांसद का ताज किसके सिर पर सजेगा। मतगणना से पहले सोमवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आदित्य यादव ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान गड़बड़ी की आशंका नहीं है फिर भी अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी का अंदेशा होता है तो वह पूरी तरह से तैयार हैं। सपा मुखिया के निर्देश प्राप्त हुए हैं। कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है।

सपा कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में आदित्य यादव ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ लड़ाई को मुकाम पर पहुंचाने का समय चार जून को आ गया है। यह चुनाव तानाशाही से संविधान मिटाने वालों के खिलाफ है। हर समाज के लोगों ने इंडिया गठबंधन को मजबूत किया है। एक एग्जिट पोल दिखाकर नरेटिव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 

पीडीए के चलते प्रदेश की कई सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जीत रहे हैं। पिछले चुनावों में जाति धर्म पर वोट मांगते थे और इस बार तो मंगलसूत्र पर भी वोट मांगे। भाजपा सरकार में रोजमर्रा की चीजों को महंगा कर दिया है। पेपर तक लीक हो रहे हैं। बदायूं की जनता उन्हें चुनाव जिताने जा रही है। लोगों का रोजगार देने का सपा इंडिया गठबंधन पूरा करने वाला है। 

कहा कि हम पक्ष में रहें या विपक्ष में लेकिन लोगों के हक के लिए हमेशा तैयार हैं। हर समाज को जोड़कर काम करेंगे। प्रशासन को चुनाव आयोग के आदेश का पालन करना चाहिए। कहा कि पिछले चुनाव में देखा गया था कि बाहर की फोर्स चुनाव कराती थी लेकिन इस बार स्थानीय पुलिस को ज्यादा लगाया गया। सहसवान विधायक ब्रजेश यादव, शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, कैप्टन अर्जुन सिंह, बलवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बदायूं: दो भाइयों का रास्ता घेरकर लोहे की रॉड से हमला, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज