Election Results: मेरठ से अरुण गोविल जीते, सुनीता वर्मा को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमत विचार। यूपी में पश्चिम की सबसे हॉट सीट मेरठ लोकसभा सीट पर उठापटक के बीच भाजपा के अरुण गोविल जीत चुके हैं। भाजपा से अरुण गोविल तो सपा से सुनीता वर्मा मैदान में थे। वहीं बसपा से देवव्रत, भूपेंद्रपाल, हाजी अफजल, अबिद हुसैन, लियाकत, डॉ. हिमांशू भटनागर मैदान में थे। 

UPDATE...

03: 15 PM- भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविंद जीते
मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के अरुण गोविल जीत गए हैं। उन्होंने पूर्व मेयर और सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा को करीब नौ हजार वोटों से हरा दिया है।

03: 15 PM- फिर सुनीता वर्मा से आगे हुए गोविल
एक बार फिर से गोविल सुनीता वर्मा से आगे हो गए हैं। गोविल को अब तक 486567 वोट मिले हैं तो वहीं सुनीता वर्मा को 471725 वोट मिले हैं। वोटों की गिनती अभी जारी है। भाजपा और सपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

5123145

02: 30 PM- सुनीता वर्मा गोविल से हुईं आगे
बीजेपी के अरुण गोविल पोस्टल बैलट की गिनती में आगे चल रहे थे, लेकिन अब सुनीता वर्मा आगे हो गई हैं।सुनीता वर्मा को 2:30 बजे तक 413443 वोट मिले हैं तो अरुण गोविल भाजपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं। अरुण गोविल को 405048 वोट मिले हैं, जो कि भाजपा प्रत्याशी के वोटों को मुकाबले 8395 वोटों से पीछे हैं। वहीं बसपा से देवव्रत कुमार त्यागी को 57857 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें- Live UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में मतगणना जारी, भाजपा के बड़े दिग्गज पस्त, स्मृति ईरानी समेत कई मंत्री हार के करीब

संबंधित समाचार