आंवला सीट से धर्मेंद्र कश्यप को सपा के नीरज मौर्य ने दी कड़ी टक्कर, 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/आंवला, अमृत विचार। आंवला सीट से करारी शिकस्त देते हुए सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी को 15969 वोटों से हराकर जीत दर्ज कर ली है। भाजपा के लिए बड़ा झटका लगा है। 

बता दें,सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को 492515 वोट मिले। भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को 476546 वोट मिले। यानी कि धर्मेंद्र कश्यप को 15969 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। तीसरे नंबर बसपा प्रत्याशी आबित अली रहे। आबिद को 95630 वोट मिले।

इनके आलावा कौसर खान 4213 वोट, प्रेम पाल सागर 3330 वोट, मक्खन लाल 2953, राज कुमार पटेल 2706, मो. अमीर खान 2355, निर्मोद कुमार सिंह को 1790 वोट मिले। वहीं नोटा में भी लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। 6558 लोगों नो नोटा का बटन दबाया।

यह भी पढ़ें- Bareilly Lok Sabha Election Result 2024 Live: आंवला से सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य चुनाव जीते, बीजेपी के धर्मेंद्र कश्यप को दी मात

संबंधित समाचार