देवरिया में भाजपा ने बनायी जीत की हैट्रिक

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की देवरिया सदर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी ने इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को 34 हजार 842 मतों से पराजित कर इस सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा है।

यह जीत भाजपा के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है और इससे पार्टी की क्षेत्र में पकड़ और मजबूत हुई है। शशांक मणि ने अपने चुनाव अभियान के दौरान स्थानीय मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया और जनता के बीच अपनी नीतियों और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी लोकप्रियता और जमीनी स्तर पर काम करने की शैली ने उन्हें मतदाताओं के बीच एक मजबूत समर्थन दिलाया। शशांक मणि से पूर्व 2014 में यहां से कलराज मिश्र और 2019 में रमापति राम त्रिपाठी सांसद थे। लगातार तीसरी बार भाजपा ने यहां जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह, जो गठबंधन के उम्मीदवार थे, ने भी जोरदार चुनाव प्रचार किया और क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। हालांकि, वे शशांक मणि की लोकप्रियता और भाजपा के संगठनात्मक शक्ति के सामने टिक नहीं पाये।

गौरतलब है कि शशांक मणि त्रिपाठी आईआईटी से बीटेक हैं। उन्होंने स्विट्जरलैंड से एमबीए किया है। इनके पिता श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) है और वो दो बार देवरिया से के सांसद रहे है। शशांक मणि जी के बाबा स्वर्गीय सुरत नारायण मणि त्रिपाठी आईएएस अधिकारी रहे। चाचा श्रीविलास मणि त्रिपाठी सेवानिवृत्त डीजीपी थे।

ये भी पढ़ें -Live UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में अंतिम दौर की मतगणना जारी, चुनाव परिणाम को लेकर लखनऊ में सीएम योगी कर रहे बैठक

संबंधित समाचार