कासगंज: वोटों की गिनती शुरू होने से लेकर अंत तक दो बार पिछड़े देवेश शाक्य, भाजपा के राजवीर सिंह को दी मात

कासगंज: वोटों की गिनती शुरू होने से लेकर अंत तक दो बार पिछड़े देवेश शाक्य, भाजपा के राजवीर सिंह को दी मात

कासगंज: अमृत विचार:  मतगणना स्थल पर निधार्रित समय पर मतगण्ना शुरू हो गई थी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर गिने गए। यहीं से सपा प्रत्याशी की जीत का सिल-सिला शुरू हुआ, तो वह रुका नहीं। मतगणना के अंतिम दौर में सपा प्रत्याशी का जीत हासिल करा ही दी। वह शुरू से लेकर मतगणना के अंत तक दो बार पिछडे़।

मतगणना के प्रारंभ के साथ पोस्टर बैलेट पेपरों की गिनती शुरू हुई, तो प्रथम चक्र की मतगणना के बाद देवेश शाक्य भाजपा के प्रत्याशी से आगे रहे। यह सिलसिला तीन राउंड तक जारी रहा। अगले राउंडों में जीत का आंकाड़ा कम हुआ तो सातवें राउंड  में 20 वोट से आगे हो गए। इसके बाद अगले राउंड में उन्होंने फिर बढ़त बनाई और सपा प्रत्याशी 421 मतों से पिछड़ गए। 

अगले राउंड में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य ने 1967 मतों से बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। मतगणना के हर चक्र में वह बढ़त बनाते गए। दोनों के बीच कसमकस के चलते परिणाम पलटने की संभावना कई जगह नजर आई। उम्मीद से भाजपा कार्यकर्ता मतगणना में मुस्तैदी बनाए रहे।

उन्हें उम्मीद थी कि सपा प्रत्याशी 15 से 20 हजार वोट तक आगे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओ का उत्साह धीरे- धीरे ठंडा पड़ता चला गया। सपा प्रत्याशी आगे बढ़ते गए। उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। परिणाम आने से पहले ही भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह मतदान स्थल से अपनी हार स्वीकार कर चले गए।

यह भी पढ़ें- कासगंज: एटा लोकसभा सीट से सपा के देवेश शाख्य जीते, भाजपा प्रत्याशी को दी करारी शिकस्त