पीलीभीत: सपा का वोट प्रतिशत बढ़ा मगर जीत नहीं पाए भगवतसरन, बड़े अंतर से जितिन से मिली हार

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

पीलीभीत, अमृत विचार: इस बार के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का वोट प्रतिशत बीते चुनाव की भांति कुछ बढ़ा लेकिन जीत नहीं मिल सकी। भाजपा का वोट प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले कम होने के बाद भी बड़े अंतर से प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने जीत दर्ज कर भाजपा के गढ़ को बचा लिया।

ता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे वरुण गांधी को 704546 वोट मिले थे। ये मतदान में डाले गए कुल वोट का 59.38 प्रतिशत वोट था।  जबकि सपा -बसपा गठबंधन के प्रत्याशी हेमराज वर्मा 448922 वोट  पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।  उन्हें 37.83 प्रतिशत वोट मिला था।   

इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा से पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार मैदान में थे और भाजपा ने कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया था। जितिन प्रसाद ने कुल 607158 वोट हासिल किए और 164935 वोट से जीत दर्ज की।  जीत का अंतर काफी अधिक रहा। मगर वोट प्रतिशत 52.3 रहा।  जबकि सपा के प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार को 442223 वोट मिले। जोकि 38.09 रहा।  इसके अलावा बसपा के फूलबाबू 89697 वोट पाकर जमानत भी नहीं बचा पाए। उन्हें महज 7.73 प्रतिशत वोट मिल सका।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: नहीं मिली सवारी, पैदल कई किलोमीटर चला परिवार, जनाजे में कानपुर जाने को निकला था परिवार

संबंधित समाचार