प्रतापगढ़ : काशीराम कॉलोनी में दिनदहाड़े चाकू घोंपकर युवती की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

-सिरफिरे युवक ने घटना को दिया अंजाम,तलाश में जुटी पुलिस

प्रतापगढ़ अमृत विचार । सिरफिरे युवक ने शहर के जोगापुर काशीराम कॉलोनी में युवती की चाकू से घोंपकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई हत्या से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सूचना पर करीब एक घंटे के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर कोतवाली के काशीराम कॉलोनी जोगापुर के कमरा नंबर 254 में रहने वाले नंदीलाल की 30 वर्षीय पुत्री ज्योति देवी मंगलवार दोपहर अपने कमरे में मौजूद थी। उसकी बहन पुष्पा भी बगल में अपने कमरे में थी। इस बीच मेरठ का रहने वाला आरोपी कबीर हाथ में चाकू लेकर पहुंचा उसने चाकुओं से ज्योति के शरीर पर ताबड़तोड़ अनगिनत प्रहार किए।

चीख पुकार सुनकर बहन दौड़ी तो उस पर भी चाकू से हमलावर हो गया। इसके वह जान बचाकर अपने कमरे में भाग गई। सूचना मिलने पर एक घंटे बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। क्षेत्राधिकारी नगर शिवनारायण बैश ने बताया कि आरोपी की पहचान हो गई है। उसकी तलाश में पुलिस की तीन-तीन टीमें लगी हुई हैं। वहीं युवती की मौत के बाद परिजन रो - रो कर बेहाल रहे।

ये भी पढ़ें -Live UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में अंतिम दौर की मतगणना जारी, चुनाव परिणाम को लेकर लखनऊ में सीएम योगी कर रहे बैठक

 

 

संबंधित समाचार