Bareilly News: शहर विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर सपा को मिली करारी हार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली लोकसभा सीट पर शहर विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में भी भाजपा का पलड़ा भारी रहा है। शहर के 14 बूथ ऐसे हैं, जहां सपा को पांच पर ही जीत मिली।

मतगणना एजेंट से मिले आंकड़ों के अनुसार फरीदापुर चौधरी में विशाल कन्या पीजी काॅलेज के बूथ संख्या 292 में सपा को सबसे ज्यादा 640 वोट और भाजपा को सिर्फ 18 वोट मिले हैं। 

सुरेश शर्मा स्मारक विद्यापीठ में बूथ-278 में भाजपा को 385, सपा को 183 वोट, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कालेज के बूथ-418 में भाजपा को 468, सपा को 149, हिंद हायर सेकेंड्री स्कूल के बूथ-404 में भाजपा को 93, सपा को 368, सीबीगंज इंटर कॉलेज के बूथ-390 में भाजपा को 329, सपा को 101, प्राथमिक विद्यालय नया भवन में बूथ- 348 में भाजपा को 417, सपा को 115 वोट मिले हैं। 

इसके अलावा मॉडल प्राइमरी स्कूल के बूथ-334 में भाजपा को 267, सपा को 528 वोट, केन्द्रीय विद्यालय आईवीआरआई के बूथ- 320 में भाजपा को 450, सपा को 251, वुडरो स्कूल के बूथ-250 में भाजपा को 217, सपा को 59, सत्कार मेमोरियल विद्यालय के बूथ-236 में भाजपा को 208 और सपा को 280 वोट मिले हैं।

इसी तरह सेंट फ्रांसिस स्कूल के बूथ-222 में सपा को 472 और भाजपा को 18 वोट, इसी स्कूल के बूथ-208 में भाजपा को 399 और सपा को 58, सरस्वती विद्यालय मंदिर के बूथ-152 में भाजपा को 580, सपा को 44, सूरज भान इंटर काॅलेज के बूथ-138 में भाजपा को 368 और सपा को 133 वोट मिले हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: आबिद को उम्मीद से ज्यादा वोट, इसलिए कठिन हुई नीरज की राह

 

संबंधित समाचार