सीतापुर: डाकमतों से शुरू हुई जीत की सीढ़ी ने बनाया पहली बार सांसद, डाक पत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी मिले 671 मत
1462 डाकमतों में कुल 671 मत पाकर राकेश राठौर ने भरी लीड की हुंकार
सीतापुर,अमृत विचार। लोकसभा चुनाव की मतगणना की शुरुआत डाक पत्रों से हुई। पीएसी व एटीसी के अलग-अलग हॉल में चली मतगणना के दौरान सबसे पहले डाक पत्रों के रुझान आते ही भाजपा प्रत्याशी को पहली शिकस्त मिली। डाक पत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी कुल 671 मत मिलें जबकि भाजपा प्रत्याशी 431 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा। डाक पत्रों की गिनती के बाद ईवीएम मशीनों की गिनती की गई।
मंगलवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुयी मतगणना के बाद डाक पत्रों के रुझान को लेकर सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी राजेश वर्मा और गठबंधन प्रत्याशी राकेश राठौर को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही थी। डाकपत्रों के रुझान के बाद शुई हुयी ईवीएम मशीनों की गिनती 35 राउंड में संपन्न कराई गई। डाकपत्रो में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद कोंग्रेसियों के चेहरे पर आई मुस्कान शाम तक नतीजों के अंतिम परिणाम तक बनी रही। डाक मतों की गिनती में सबसे हैरत की बात यह रही कि कुल 273 मत अस्वीकृत पाये गये।
यह भी पढ़ें:-CM Yogi का जन्मदिन आज: PM मोदी और अमित शाह समेत कई नेताओं ने बोला- Happy Birthday
