Bareilly News: नीट में होनहारों ने पाई सफलता, परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के घरों में जश्न का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने मंगलवार को नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया। परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के घरों में जश्न का माहौल रहा। पांच मई को जिले में 17 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। 12 हजार अभ्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 11722 ने परीक्षा में भाग लिया था।

सौम्या का माता-पिता की तरह डॉक्टर बनने का था सपना
शहर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अमित अग्रवाल की बेटी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि पिता और मां डॉ. मोनिका अग्रवाल के निर्देशन में परीक्षा की तैयारी की। वह नियमित पढ़ाई करने के साथ शाम को दो घंटा बैडमिंटन भी खेलती थीं। उन्होंने 720 में 683 अंक अर्जित किए। उनका शुरू से ही माता पिता की तरह डॉक्टर बनने का सपना था। डॉ. अमित ने बताया कि बेटी ने इंटर की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

ध्रुव ने पहले प्रयास में ही पाई सफलता
स्टेडियम रोड निवासी ध्रुव अग्रवाल ने पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त की। उन्हें 720 में 700 अंक मिले। वह एक साल से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है। पिता डॉ. सचिन अग्रवाल और मां गोल्डी अग्रवाल ने बताया कि ध्रुव ने काफी मेहनत की और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा। उसने पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी समय दिया।

ये भी पढे़ं- बरेली: आईकेएस के तीसरे प्रशिक्षण के लिए डाॅ. अवनीश का चयन

 

संबंधित समाचार