Kanpur: अकबरपुर सीट से देवेंद्र सिंह भोले ने लगाई हैट्रिक...हर चरण में बढ़े वोट, कम अंतरों से विपक्षी खेमे में बढ़ता रहा जोश

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

अकबरपुर लोकसभा सीट से देवेंद्र सिंह भोले ने हैट्रिक लगाई

कानपुर, अमृत विचार। अकबरपुर सीट से हैट्रिक लगाने वाले भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र सिंह भोले पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रहे। हालांकि अंतर कम होने के कारण 20 राउंड की मतगणना होने तक सपाई उम्मीद लगाए बैठे रहे। जब वोटों का अंतर 30 हजार पार कर गया तो सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मतगणना स्थल से वापस जाना शुरू कर दिए। 

नवीन गल्ला मंडी में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड का नतीजा आया, जिसमें देवेंद्र सिंह भोले को 19409 और सपा के राजा रामपाल को 15335 मत मिले। महज चार हजार का अंतर होने के कारण सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मतगणना स्थल में लगी टीवी के आगे कार्यकर्ता टकटकी लगाए बैठे रहे।

हालांकि भाजपा उम्मीदवार के मत लगातार चरणवार बढ़ते रहे। तीसरे राउंड में भोले को 58636 व राजा रामपाल को 470 93 मत मिले। जब तक हार-जीत का अंतर 30 हजार नहीं पार हुआ सपाइयों की उम्मीद बरकरार रही। जब छठवें राउंड का परिणाम आया जिसमें भोले को 109825 और राजा रामपाल को 98 068 मत मिले। यहां वोटों का अंतर बढ़ने पर सपाइयों में निराशा आनी शुरू हो गई। 11वें राउंड में भाजपा को 20 5919 व राजा रामपाल को 1851 44, इसके 14वें चरण में भोले को 2682 58 व राजा रामपाल को 2349 48 मत मिले।

इसके बाद से ही सपाइयों को अहसास होने लगा कि अब वह दौड़ से बाहर हो रहे हैं। इसके बाद से ही मतगणना स्थल से एक-एक करके सपाई जाने लगे थे। मगर कुछ जुझारू कार्यकर्ताओं को वापसी की उम्मीद थी, इसलिए वह बैठे रहे। 28वें राउंड तक सपाइयों की काफी भीड़ मतगणना स्थल पर मौजूद रही, मगर जैसे ही मतों का अंतर 30 हजार के पार जाने लगा, कार्यकर्ता उम्मीद छोड़कर मंडी के बाहर का रास्ता देखने लगे। इधर भाजपाईयों की भीड़ आनी शुरू हो गई।

29वें राउंड में भोले को 500329 और राजाराम को 456001 मत मिले। इस समय तक अधिकांश सपाई और पदाधिकारी मतगणना स्थल से बाहर जा चुके थे। 33वें राउंड में भोले को 513886 व राजाराम को 469492 मत मिले। इसके बाद आखिरी 34वां राउंड बचा था। नतीजा आते ही भाजपाई खुशी से झूम उठे। मतगणना स्थल पर मौजूद देवेंद्र सिंह भोले को फूल-मालाओं से लाद दिया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रहे रमेश, बीच-बीच में कांग्रेस के आगे होने पर मायूस होते रहे कार्यकर्ता

संबंधित समाचार