Kanpur Theft: चोरों ने अधिवक्ता के घर को बनाया निशाना...नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल किया पार
कानपुर में अधिवक्ता के घर से चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवर किए पार
कानपुर, अमृत विचार। काकादेव थानाक्षेत्र में चोरों एक अधिवक्ता के घर धावा बोलकर साढ़े तीन लाख की नकदी समेत करीब साढ़े पांच लाख के जेवरात पार कर दिए। शातिर चोरों ने पीड़ित परिवार के कमरे में बाहर से बंद कर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले। पीड़ित ने रिश्तेदारों को बुला कर दरवाजा खुलवाया और सूचना पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गीता नगर निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव पेशे से सेल टैक्स में अधिवक्ता है। उनके अनुसार सोमवार रात को पत्नी सुमन श्रीवास्तव के साथ कमरे में सो रहे थे। मंगलवार तड़के चोर उनके घर पर छत के रास्ते अंदर घुस आए और उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
जिसके बाद चोरों ने दूसरे कमरे में रखी अलमारी से साढ़े तीन लाख की नगदी समेत गले का हार, चार अंगूठी, कान के दो जोड़ी कुंडल समेत करीब साढ़े पांच लाख के जेवरात चोरी कर ले गये। दरवाजा बाहर से बंद होने पर उन्होंने फोन कर रिश्तेदारों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के साथ ही तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इस संबंध में काकादेव प्रभारी निरीक्षक केपी गौड़ ने बताया कि घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: कमरे में मिला ठेकेदार का लहूलुहान अर्द्धनग्न शव...परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या का लगाया आरोप
